योगी सरकार की वृन्दावन कुंभ के लिए अच्छी व्यवस्था : अरुण सिंह

मथुरा।वृन्दावन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अरुण सिंह ने कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक में मंगलवार को संतो से आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज किसान आंदोलन के नाम पर विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग आंदोलन कर रहे हैं वह किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां कम्युनिस्ट एवं कांग्रेस आंदोलन का सीधा समर्थन कर रही हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका से पूछिए गेहूं ज्वार में क्या अंतर है। प्रियंका ने कभी किसानी देखी नहीं। जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं लेकिन जब चुनाव आता है जनता इन पार्टियों को गुमराह कर देती है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने इस कुंभ के लिए अच्छी व्यवस्था की है इससे सभी संत प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि कुम्भ में पहले से कई गुना सुविधाएं दी गई है प्रशासन भी अच्छा कार्य कर रहा है जब उनसे पूछा गया कि यमुना का पानी भी गंदा है तो उन्होंने दिल्ली के आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया है। दिल्ली में यमुना को स्वच्छ नहीं किया गया है जिसकी वजह से यमुना का पानी आज भी गंदा है। लेकिन प्रदेश सरकार अपने स्तर से यमुना को शुद्ध करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए केंद्र की मोदी की सरकार दिन रात काम कर रही है विपक्ष के लोगों की सोच पर तरस आता है कि वह किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।