श्रीराम मन्दिर निर्माण होने से भारतवंशियों का सपना होगा साकारः डॉ विशाखा त्रिपाठी

मथुरा/वृन्दावन : श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि सम्पर्ण अभियान के तहत जगद्गुरु कृपालु परिषद की चेयरपर्सन सुश्री डॉ विशाखा त्रिपाठी ने संस्था की ओर से मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए का दान स्वरूप श्रीराम मन्दिर निर्माण खाते में आरटीजीएस कराया। इस अवसर पर जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की सुपुत्रीयां डॉ विशाखा त्रिपाठी, डॉ कृष्णा त्रिपाठी,एवम डॉ श्यामा त्रिपाठी ने संयुक रूप से कहा कि अयोध्या में मर्यादा भगवान पुरूषोत्तम श्रीराम का भब्य मन्दिर बनना भारतवंशियों का एक सपना था जो आज साकार होने जा रहा है।उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक सम्पर्ण निधि अभियान में देश का हर वर्ग अपनी सामर्थ्य अनुसार दान देकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। तीनों बहनों ने जगद्गुरु कृपालु परिषद संस्था की ओर से एक स्वर में भब्यातिभब्य श्रीराम मन्दिर के मंगलमय निर्माण के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।