गरीबों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य : विधायक जितेंद्र वर्मा

आगरा/फतेहाबाद : भीषण सर्दी में जरूरतमंदो को कम्बल वितरण करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इससे गरीबों को ठंड से उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी ने रामचरित मानस में लिखा है। कि पर हित सरिस धर्म नहीं भाई,पर पीडा सम नहीं अधिकाई अर्थात दूसरों की सेवा करना ईश्वर सेवा ही है। यह पुनीत कार्य रोहन सिंह आदि ग्रामीणों ने एक हजार गरीबों को कंबल वितरण कर बहुत बडा पुनीत कार्य किया है। उक्त उदगार बुधवार को चमरौली मे कंबल वितरण कार्यक्रम में विधायक जीतेंद्र वर्मा ने व्यक्त किए। वहीं पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा ने कहा कि कंबल वितरण चमरौली ग्रामीणों के द्वारा बहुत बडा पुण्य का काम किया है। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं से अपील की कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंद और गरीबों की सेवा से बढकर कोई भी पुनीत कार्य है। कार्यक्रम राजेश कुशवाहा, बेताल सिंह, रोहन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कालीचरन, राजू कुशवाहा, शिशुपाल सिंह धाकरे, जोगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।