एल.आई.सी. क्षेत्र में वी.एस. तोमर ने रचा इतिहास, राज्यपाल ने किया सम्मान

आगरा : भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्र में बीमा कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर विगत दिवस पूर्व उ. प्र. महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रदेश के कई बीमा कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आगरा डिवीजन के चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर वी.एस. तोमर व उनकी टीम के अभिकर्ता राहुल चतुर्वेदी का भी राज्यपाल महोदय ने लखनऊ स्थित राजभवन में सम्मान किया। उक्त विषय को लेकर तोमर ने बताया कि 64 बर्ष के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ हैं जिसमें आगरा डिवीजन के बीमा कर्मियों का सम्मान महामहिम द्वारा किया गया हो। राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित होने की सूचना मिलते ही समूचे जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों ने रूबरू होकर व फोन के माध्यम से उनको शुभकामनायें व बधाईयां दी हैं। साथ ही बताया कि महामहिम राज्यपाल ने सम्मानित करने के बाद सभी लोगों से कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों के बीमे करा कर उनको सुरक्षित करें व एलआईसी क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य करें। जानकारी के लिये आपको बता दें कि वी.एस. तोमर ने एल.आई.सी. के क्षेत्र में पूरे हिंदुस्तान में सबसे अधिक बेरोजगारों को भारतीय जीवन बीमा निगम का अभिकर्ता बनाकर उनको रोजगार देने का कार्य भी किया हैं। उनका एक मात्र उद्देश्य हैं कि अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार देने व अधिक से अधिक व्यक्तियों का बीमा करा कर उनको व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान कराना है।