संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिये कांग्रेस की बैठक

आगरा : कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा डा बीआर आम्बेडकर सामुदायिक भवन छीपीटोला में वार्ड एक की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी अनिल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पूरे जनपद की जनसमस्याओं को एकत्रित करने के लिए वार्ड स्तर पर 20 दिन तक संगठन सृजन अभियान चला रही है। आगरा के सभी 108 वार्डों में अलग-अलग पदाधिकारियों की मदद से ये बैठकें होंगी। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने कहा कि आगरा में सभी 108 वार्डों में पूर्व में गठन किया जा चुका है। अब इनकी मदद से बूथ स्तर पर पहुंचने को बैठकों का आयोजन उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुरू किया गया है। वार्ड स्तर की बैठकों से निश्चित रूप से बूथ स्तर पर पहुंचकर पार्टी को एक मजबूत जन आधार मिलेगा। इसके लिए सभी कांग्रेसजनों को मेहनत करनी होगी।