मिशन शक्ति अभियान के तहत थानाध्यक्ष ने किया छात्राओं को जागरूक

आगरा : महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान का आयोजन जिले के हर तहसील व ग्राम स्तर पर पुलिस विभाग व जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा हैं। वहीं इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं व लड़कियों को सशक्त बनाना हैं। इसी क्रम में आगरा जनपद में भी इस अभियान का शुभारंभ विगत माह पूर्व किया जा चुका हैं और लगातार इस अभियान के माध्यम से जिले की हर महिला व लड़की को मिशन शक्ति अभियान में जोड़कर पुलिस प्रशासन महिलाओं को जागरूक कर रहा हैं। इसी क्रम में आज थाना बसई अरेला के स्याहीपूरा स्थित श्रीमती सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बसई अरेला के थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने छात्र छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करते हुये कहा कि कैसे छात्राओं को निडर व निर्भीक होकर अपनी परेशानी पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न संसाधनों से अवगत कराते हुये टोल फ्री नंबर के बारे में बताया। साथ ही बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को महिला संबंधी अपराधों में कानून के कड़े प्रावधान बनाये गये हैं। सभी को अवगत कराये और दूसरे की बहन बेटी को अपनी बेटी बेटी समझ कर उसके प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही साइबर अपराध के माध्यम से घटित होने वाले अपराध जैसे हेलो गैंग द्वारा किए जा रहे अपराधों से सचेत व सतर्क रहने के टिप्स दिए गए. साथ ही यातायात नियमों का पालन करने जिसमें हेलमेट लगाकर के दो पहिया वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन न चलाने की सीख दी। इस दौरान प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह, राजेश पाराशर, इंद्रपाल, उदयवीर, सीमा, योगेंद्र गुर्जर सहित स्कूल के कर्मचारी व छात्र छात्रायें मौजूद रही।