सोल ऑफ़ ब्रज फेडरेशन परिवार ने बांटे गरीब, जरूरतमंदों को कंबल
15 सौ कंबल का वितरण कर किया सराहनीय कार्य, बना चर्चा का विषय

मथुरा/वृन्दावन : जैसा कि हम सभी जानते है कि दिसंबर माह व जनवरी माह माह में सर्दी का प्रकोप काफी हद तक बढ़ जाता है। इसलिए शहर की सामाजिक संस्थायें सर्दी के प्रकोप में लोगों को निजात दिलाने के लिये गरीब मजदूरों व फुटपाथ पर रहने बालें लोगों को कंबल वितरण करने का कार्य करते नजर आती हैं। इस बर्ष सर्दी के साथ साथ कोरोना के प्रकोप से भी लोग काफी हद तक चिंतित हैं। काम करने बालें मजदूर रोजगार कम होने के कारण परेशान हैं। दिन भर मेहनत मजदूरी कर बामुश्किल अपने परिवार का भरण पोषण कर पा रहे हैं। उपर से अब सर्द मौसम की मार के कारण मेहनत कश मजदूर गरीबी के कारण ठंड से ठिठुर रहे हैं। ऐसे में सोल ऑफ़ ब्रज फेडरेशन परिवार ने गरीब मजदूरों व साधु सन्यासियों, विधवाओं, वंचित परिवारों को तकरीबन 15 सौ कंबल वितरित कर सराहनीय कार्य किया हैं। जो क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ। सोल ऑफ़ ब्रज फेडरेशन के संस्थापक/निदेशक तरुण मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा ये कंबल वितरण कराये जा रहे हैं। जिन पर तन ढकने की कोई सुविधा नहीं थी। आज हमारी टीम द्वारा राधा रानी की नगरी बरसाना, वृन्दावन धाम व ब्रज के कई गावों में जा कर कंबल वितरण कराया गया हैं। इसी के साथ तरुण मिश्रा ने समाज के हर सक्षम परिवार से अपील की हैं कि गरीब ब्रजवासिंयों का सहयोग करें ताकि ब्रज में सामाजिक सेवाओं को और भी बेहतर तरह से चलाया जा सके। कार्यक्रम में अकबरपुर से पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह सिसोदिया, शिवदान प्रधान (बिहारी नंगला) विष्णु सिंह सिसोदिया, पवन शर्मा, रजनी ठाकुर ,विजय पांडेय, दुगेश रावत, अरुण भारद्वाज सहित कई पदाधिकारीगण मौजूद रहे।