मथुरा
आईजी ने सपरिवार के साथ किए गिर्राज महाराज के दर्शन

मथुरा/गोवर्धन : आई जी रेंज आगरा ए सतीश गणेश ने गोवर्धन गिर्राज जी पहुँच कर गिर्राज जी महाराज के दर्शन किये मंदिर सेवायतों ने आईजी साहब को गिर्राज महाराज की विधिविधान सहित मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करे वहीं गिर्राज जी के दर्शन कर आई जी बहुत उत्साहित दिखाई दिए। परिवार के साथ आए आई जी के साथ गोवर्धन पुलिस प्रशासन साथ रहा। इस दौरान गोवर्धन क्षेत्राधिकारी रवि कांत पाराशर थाना प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिस बल आई जी के साथ मौजूद रहा। वही आई जी पुलिस व्यवस्था को देख खुश नजर आए।