आत्मरक्षा के लिये खुद को करें शारीरिक रूप से मजबूत : अपर्णा राजावत
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर महिलाओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर

मिशन इंडिया न्यूज़ क्राइम संवाददाता – जितेंद्र सिंह
आगरा : बाग फरजाना स्थित पिंक बेल्ट मिशन कार्यालय के बाहर आज अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पिंक बेल्ट मिशन की संस्थापिका अपर्णा राजावत ने कई महिलाओं व लड़कियों को शारीरिक रूप से मजबूत करने की कला सिखाई साथ ही अपने बिचारों के माध्यम से महिला हिंसा के बिरूद्व अपना विरोध प्रकट करने को कहा इस कार्यक्रम तकरीबन शहर की 60 से 70 महिलायें व लड़कियों ने भाग लिया। और कई प्रकार की कलायें सीखी।
कार्यक्रम के दौरान पिंक बेल्ट मिशन की संस्थापिका अपर्णा राजावत ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा के गुण सिखा कर समाज में एक नया संदेश देने की एक छोटी सी कोशिश की गई हैं। इस कार्यक्रम में महिलाओं को समझाया गया कि आप अवला नही सवला हैं। समाज में महिला को उच्च स्थान पाने के लिये सभी प्रकार से सक्षम होना जरूरी हैं। अगर आप लोग शारीरिक रूप से मजबूत होगी तो समाज को एक नया रूप दे सकती हैं।
वहीं कार्यक्रम में तारा इनोवेशन की संस्थापिका मानसी चंद्रा ने बताया कि महिलाओं व लड़कियों को दूसरों की अपेक्षा अपने आप पर भरोषा करना होगा तभी सभ्य समाज की स्थापना कर सकती हैं। साथ ही कहा कि अब महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी होगी उसके लिये महिलाओं को मॉ दुर्गा महारानी लक्ष्मीबाई सहित कई वीरागनाओं के रूप दिखाने होगे इसके लिये शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी हैं। कार्यक्रम में पिंक बेल्ट मिशन की संस्थापिका अपर्णा राजावत तारा इनोवेशन की संस्थापिका मानसी चंद्रा वीना सारस्वत, मुस्कान, ज्योति कर्दम ,नेहा चित्तौड़िया, पायल चौहान ,कौशांबी सिह, दीप्ति सेन ,मेघा चित्तौड़िया, डिंपल पांडे, नीतू, अमरीन, स्वाति, स्वीटी, मोहिनी श्रीवास्तव, गीता गौतम, साक्षी, सोनी सहित पिंक बेल्ट मिशन की पूरी टीम मौजूद रही।