क्रीड़ा भारती व प्राथमिक विद्यालय ने कराया खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन

आगरा : क्रीड़ा भारती ब्रजप्रांत व प्राथमिक विद्यालय नगला पैमा द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नगला पैमा मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य ,सीओ सीआईएसएफ ताज सुरक्षा राजीव यादव व क्रीड़ा भारती के संयुक्त मंत्री कमलेश ने संयुक्त रूप से किया। जहां एक तरफ सम्पूर्ण विश्व वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर क्रीड़ा भारती ब्रजप्रांत ने रस्साकसी, लम्बी कूद, दौड़, कबड्डी आदि खेलकूद कराकर खिलाड़ियों व ग्रामवासियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में रवि, लवकेश, गुड्डू,भाजपा महानगर महामंत्री रश्मि धाकड़, सह- बौद्धिक प्रमुख मनोज, योगाचार्या क्रीड़ा भारती आकांक्षा शर्मा, पार्षद जगमोहन, प्रधानाध्यापक दीपा राठौर, सहायक अध्यापक डॉ. श्रीकांत कुलश्रेष्ठ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।