यमुना किनारे लगेगी क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा
विजयदशमी पर महापौर व क्षत्रिय समाज किया ने भूमि पूजन

आगरा : कई दशकों से चली आ रही क्षत्रिय समाज की मांग को लेकर विजयदशमी के अवसर पर यमुना किनारे स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महापौर नवीन जैन ने विधि विधान से हवन कर भूमि पूजन किया। दशहरा विजयदशमी के पावन पर्व पर क्षत्रिय सभा आगरा के जिलाध्यक्ष भवँर सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षत्रिय भवन वाटर बर्क्स पर शस्त्र पूजन किया गया उसके बाद हवन कर विजयदशमी पर्व मनाया। क्षत्रिय सभा आगरा के कार्यकर्ताओं ने तय कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना किनारे कई दशकों से प्रतीक्षारत क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के क्षत्रिय सभा आगरा के अथक प्रयासों से विजयदशमी के पावन पर्व पर भूमि पूजन किया गया। इस दौरान आगरा महापौर नवीन जैन ने बताया कि वह महापुरुषों के प्रति जागरूक है सरकार से करीब तीस लाख से चालीस लाख रुपए प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्वीकृति कराए जा रहे है। जल्द ही आगरा में बहुत ही विशाल 9 फुट ऊंचाई वाली महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा के ऊपर बहुत भव्य छत्र बनाया जाएगा। वही जिलाध्यक्ष भवँर सिंह चौहान ने महापौर नवीन जैन व कमेटी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कई दशकों से क्षत्रिय समाज आगरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते आ रहे थे। जो नवीन जैन ने साकार कर समाज पर उपकार किया है उसके लिए समाज हमेशा उनका आभारी रहेगा। कार्यक्रम में महापौर नवीन जैन, जिलाध्यक्ष भवर सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, शरद चौहान पार्षद, विवेक तोमर पार्षद, कुँवरसिंह भदौरिया, गजेन्द्र सिंह परमार, डॉ0 अनिल चौहान, शिशुपाल सिंह सिकरवार, विनोद परमार, राकेश सिंह चौहान, रामप्रताप सिंह चौहान विधायक, धर्मपाल सिंह पूर्व विधायक, छोटेलाल वर्मा पूर्व विधायक भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह चौहान, संजय पंवार, अभिषेक चौहान, पंकज चौहान मेहताव सिंह, बिजेंद्र सिंह बांगर, दिनेश सिंह सिकरवार, महेश राघव, मंगल सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह तोमर, राजवीर सिंह, राजपाल चौहान, पूरन सिंह तोमर सहित कई क्षत्रिय समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।