सपा नेता के अथक प्रयास से हुआ जनसमस्या का समाधान

आगरा : समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत फौजदार ने ताजगंज वार्ड 62 पाकटोला मे काफी समय से डेमेज पडी सीवर लाइन की समस्या से बबाक कंपनी के उच्च अधिकारियो से वार्ता करके क्षेत्रीय जनता को हो रही है परेशानी से अवगत कराया था। और अधिकारियो से अनुरोध किया गया कि जल्द से जल्द क्षेत्रीय जनता की समस्या का समाधान कराया जाए। और आज नई पाइप लाइन डलवाकर समस्या का समाधान कराया। इस दौरान सपा नेता रजत फौजदार ने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों जनता द्वारा बार्ड 62 पाकटोला में डैमेज सीबर लाइन को लेकर जनप्रतिनिधियो से बार बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही थी। क्षेत्रीय नागरिकों इस मामले में सपा नेता से संपर्क साधा और नगर निगम आलाधिकरियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया। जानकारी के लिये आपको बता दें कि सपा नेता रजत फौजदार ने पूर्व में कई क्षेत्रीय जनसमस्याओं का समाधान कराया हैं। इनके द्वारा कराए गये सराहनीय कार्यो की चर्चा अक्सर क्षेत्र में होती रहती है।