सपा नेताओं ने की छावनी विधानसभा की कार्यकारिणी गठित

आगरा : समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में छावनी विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे छावनी विधानसभा के नवनियुक्त पदाधिकारियो को मनोनयन पत्र पार्टी के बरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, ममता टपलू, अमीर सिंह फौजदार ने मनोनयन पत्र सौंपे। इसी दौरान पार्टी के संघर्षशील व मेहनती कार्यकर्ता अनस को वार्ड 62 का अध्यक्ष नियुक्त कर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर शिवकुमार राठौर, सोनू फौजदार, स्वंयवर सिंह, रजत फौजदार, नवीन शर्मा, आदि ने हर्ष व्यक्त किया गया है। इस दौरान छावनी विधानसभा के वार्ड 62 अध्यक्ष अनस ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी हैं उसका मैं हदय से सभी का आभार प्रकट करता हूॅ। साथ ही भरोसा दिलाता हूॅ कि वार्ड स्तर पर में पार्टी को मजबूत करने का भरकश प्रयास करता रहा हॅू और करता रहूॅगा। इस दौरान पार्टी के बरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, ममता टपलू, अमीर सिंह फौजदार, शिवकुमार राठौर, सोनू फौजदार, स्वंयवर सिंह, रजत फौजदार, नवीन शर्मा सहित कई पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।