एसोसिएशन की महिला शाखा ने विधवा आश्रम पर किया महिलाओं का सम्मान

आगरा : घटिया आजम का स्थित विधवा आश्रम मे उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन (महिला शाखा) की अध्यक्ष रितु वर्मा ने आश्रम में रहने वाली सभी महिलाओं को शॉल वितरण कर अल्पाहार कराया। महिला शाखा अध्यक्ष ने बताया कि आज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधवा आश्रम में रहने वाली महिलाओ को शॉल देकर सम्मानित किया हैं। इस दौरान शाखा की चैयरमैन शालिनी वर्मा ने कहा कि इस आश्रम में रहने वाली सभी माताएं कभी खुद को अकेली न समझे हमारी टीम का हर सदस्य आपके सुख दुःख में साथ है। उपाध्यक्ष कीर्ति वर्मा ने आगरा की सभी संस्था व संगठन से अपील की कि महीने में एक दिन आश्रम में रहने वाली महिलाओं के साथ बितायें ताकि आश्रम में रहने वाली महिलाआें को अकेला पन महसूस ना हो। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पूरन चंद्र वर्मा, नीतू वर्मा, राजकुमारी वर्मा, दीपमाला वर्मा, अजय वर्मा, सोनू वर्मा, राजीव वर्मा, राकेश वर्मा, मनीष वर्मा, सुनील वर्मा सहित कई पदाधिकारीगण मौजूद रहे।