आगरा
कोरोना का ताजनगरी में एक बार फिर आया उछाल, मिले 71 नये मामले

आगरा : ताजनगरी में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्थितियां फिर से बदतर होने की ओर हैं। शुक्रवार को नए मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन भर में 71 नए मामले आए हैं। अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6241 पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को 60 नए मामले आए थे। आगरा में खंदारी क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 130 पर आ गई है। वहीं अब एक्टिव केस बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को एक्टिव केस घटकर 573 पर पहुंच गए। आगरा में अब तक कुल 5,538 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। शुक्रवार तक 2,12,684 लोगों की जांच हो चुकी। इससे पहले गुरुवार तक 2,09,785 टेस्ट हुए थे। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद ठीक होने की दर में अब गिरावट आई है जो कि 88.74 फीसद पर आ चुकी है।