राज्यमंत्री मनीष गुप्ता का व्यापारिक संगठनों ने किया जोरदार स्वागत

आगरा : उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मनीष गुप्ता के आगमन पर सर्किट हाउस में विनय सिंह क्षेत्रीय सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र), चन्द्रवीर सिंह भारत विकास परिषद जिला चेयरमैन रोहित पुरी, टी.एन अग्रवाल, समीर ढिंगरा, कुलदीप तरुण महाजन द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर तदुपरांत सर्किट हाउस में मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें आगरा की व्यापारिक और औद्योगिक व अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा उन समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक विनय सिंह ने उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड को ज्ञापन दिया। इस दौरान आगरा में एयरपोर्ट सिविल एंक्लेव, आगरा में फिल्म सिटी का निर्माण, जीएसटी की विभिन्न समस्याएं तथा अन्य विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही बैठक में ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, विधि प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मुनेंद्र जादौन, संयुंक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर प्रवीण प्रताप सिंह, रावली मंडल महामंत्री, ओम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विकास शिवहरे एवं अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। इस दौरान राज्यमंत्री मनीष गुप्ता ने सभी प्रतिनिधियों की बात सुनकर जल्द समस्याओं का निस्तारण करने के लिये केंद्र व प्रदेश सरकार बात करने के लिये कहा। बैठक में अनिल चौधरी, विधि प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मुनेंद्र जादौन, संयुंक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर प्रवीण प्रताप सिंह, रावली मंडल महामंत्री, ओम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विकास शिवहरे सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।