सपाइयों ने प्रतापपुरा चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ किया मौन धरना
धरने में सपाइयों की लिखी तख्तियों ने दिया प्रदेश में जंगलराज का संदेश

आगरा : प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बलात्कार, लूट, डकैती, अपहरण जैसी संगीन वारदातों से आक्रोशित सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर आ गए। पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं बड़ी संख्या में प्रतापपुरा चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना दिया। इस दौरान पोस्टर और बैनर पर लिखे नारों के साथ प्रदेश सरकार पर निशाना साधा तो वहीं हाथरस में मासूम बच्ची के साथ अमानवीय घटना की निंदा की। इस दौरान सभी के सिर पर पार्टी की टोपी, मुंह पर मास्क और हाथों में तख्तियां लिए समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौन संदेश देकर योगी सरकार पर के प्रति आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन ने बताया कि प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की जनता भूखमरी के कगार पर पहुंच चुकी है। प्रदेश में बलात्कार जैसे गंभीर घटनाओं में इजाफा हो रहा है। साथ ही युवा बेरोजगार हो रहा है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और धरने के माध्यम से प्रदेश सरकार को चेतावनी देने का काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आज हमने 2 घंटे का मौन धरना दिया है। उन्होंने कहा कि आज योगी सरकार के राज में बेरोजगार युवा, किसान और गरीब आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। बहन बेटियों के प्रति अपराध बढ़ रहा है जिससे जनता में आक्रोश है।
वहीं सपाइयों द्वारा मौन धरने प्रदर्शन को देखते हुये जिला प्रशासन ने प्रतापपुरा इलाके को छावनी बना दिया गया था। बड़ी संख्या में तीन थानों का पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया गया। महिला पुलिस के साथ में पीएसी बल भी मौके पर इकट्ठा कर लिया गया था तो वहीं एसीएम चतुर्थ विनोद कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर महेश कुमार भी मौके पहुंच गये। इस दौरान पूर्व मंत्री रामजी लाल सुमन, रहीसउद्दीन कुरैशी, शिवराम यादव रामनरेश यादव, राजकुमार राठौर, फतेहपुर सीकरी विधान सभा प्रत्याशी/वरिष्ठ सपा नेता लाल सिंह लोधी, तेजपाल यादव, छमा जैन सक्सैना, नीटू यादव, राजकुमार चाहर, कुसुम लता यादव, भूपेंद्र यादव, शौरभ शर्मा, अखलेश यादव यूथ बिग्रेड के मंडल महासचिव अभिषेक जादौन, धमेंद्र यादव सहित भारी संख्या में पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।