ग्रांड होटल में हुई भारतीय करणी सेना प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न
अनुपमा चौहान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व राजकुमार तिवारी बने जिलाध्यक्ष

आगरा : जिले में भारतीय करणी सेना की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन आगरा कैंट स्थित ग्रांड होटल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह चौहान व विशिष्ठ अतिथि आगरा सांसद एस0 पी0 सिंह बघेल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करणी माता के छाया चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जुलित कर किया गया। इस दौरान भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने सांसद एस0 पी0 सिंह बघेल को सम्मानित करने के लिये पगड़ी पहनाकर तलवार भेट की।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ0 आर0पी0 सिंह परमार ने कहा कि तलवार क्षत्रपों का प्रतीक हैं। इतिहास गवाह हैं कि देश में जब जब संकट काल आया हैं तो क्षत्रियों ने म्यान से तलवार निकाल कर देश की रक्षा की हैं। ये तलवार देश की रक्षा के लिये बनी हैं। जो आज सांसद जी को भेंट की गई हैं। साथ ही बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन व प्रदेश संगठन मंत्री संजय पवार के नेतृत्व में आज की बैठक में जिला आगरा की कार्यकारिणी का गठन किया गया हैं। जिसमें आगरा जनपद के जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनुपम चौहान को नियुक्त किया गया। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया जिसमें मनीष वर्मा को प्रदेश मंत्री एवं राजवीर सिंह चौहान को प्रदेश महामंत्री तथा कपिल सिंह राघव प्रदेश सलाहकार और डॉ आर0 पी0 परमार को मंडल प्रचारक एवं प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
इस दौरान भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह चौहान ने पत्रकारों को बताया कि हमारा संगठन सामाजिक संगठन है। इस संगठन के पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं, गरीब, असहाय पीड़ित, शोषित, वंचित, जैसे सभी लोगों की आवाज बनकर शासन व प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है। साथ ही बताया कि अभी हाल ही में भारती करणी सेना द्वारा सुशांत राजपूत की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग व कंगना राणावत का समर्थन करना व देश की गंभीर मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते रहे है। भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा कई क्षेत्रों में कार्य भी किया जा रहा है। इसी के साथ कहा कि हाथरस जिले में बाल्मीक समाज की बेटी के साथ जो अमानवीय कृत्य किया गया जिसकी भारतीय करणी सेना निंदा करती हैं साथ ही ऐलान करती हैं कि जब तक उस बेटी के परिजनों को इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक करणी सेना का हर पदाधिकारी प्रदेश स्तर पर संघर्ष/धरना प्रदर्शन करता रहेगा। इस हत्याकाण्ड में जो भी दोषी होगा उसको सजा दिलवाने का कार्य भारतीय करणी सेना करेगी। इसी के साथ इस बैठक में बॉक्सिंग क्लब के 5 बच्चों को जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर नरेंद्र पाल सिंह, शिशुपाल सिंह धाकर,े शिवजी रघुवंशी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगी ठाकुर, आई टी प्रभारी अरुण चौहान, वीएस तोमर, प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह राणा, प्रदेश संगठन मंत्री संजय पवार, व नवागत आगरा जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, तनु चौधरी, अनुपम चौहान, हेमा चौधरी, कुंती जादौन, अंजली यादव, राजीव सिंह चौहान, मुनेंद्र जादौन, रंजीत सिंह परमार, डॉ0 आर0 पी0 सिंह परमार, डॉ0 नाहर सिंह, मनीष वर्मा, अमरनाथ रघुवंशी, कमल शिवहरे, धर्मा फौजदार, संजय सिसौदिया, ओम ठाकुर सहित कई पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।