सपा के सिपाही तूफानों में भी करते हैं लक्ष्य हासिल-लाल सिंह लोधी
सपाइयों ने घेरी तहसील किरावली, जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के हर जिले की हर तहसील स्तर पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा मौजूदा सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर 21 सितंबर को प्रदर्शन प्रस्तावित हुआ था। आगरा जिले का मुख्य प्रदर्शन सदर तहसील पर होना था। इसके लिए सपाइयों ने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। जिला प्रशासन ने रविवार को उनका आवेदन खारिज कर दिया। अनुमति खारिज होने के बाद भी सपा नेता प्रदर्शन की जिद पर अड़े रहें। मगर, इससे पहले ही जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं के निवास स्थल पर पुलिस ने सुबह से ही डेरा डाल दिया। जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन जिले की तहसील पर हर हाल में होगा। पुलिस यदि उन्हें घर से नहीं निकलने दे रही है तो दूसरे कार्यकर्ता अपनी अपनी तहसील पर पहुंचेंगे। और जनता की आवाज को उठाएंगे। इधर सदर तहसील के बाहर भी जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया।
इसी क्रम में फतेहपुर सीकरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी/वरिष्ठ नेता सपा लाल सिंह लोधी के नेतृत्व में सपाइयों ने तहसील किरावली पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस व सपाइयों की तीखी नोंक झोंक भी हुई। वरिष्ठ सपा नेता लालसिंह लोधी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के हर तहसील में किसान विरोधी, नौजवान विरोधी, महिला विरोधी, चिकित्सा सुविधा विरोधी, जनविरोधी भाजपा सरकार के विरोध में कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन पुलिस से नोकझोंक के बावजूद भी तहसील किरावली पर कार्यकताओं द्वारा प्रदर्शन कर राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी किरावली को दिया गया। साथ ही कहा भाजपा सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती हैं इसलिये पार्टी के हर पदाधिकारी को नजरबंद किया गया हैं। लेकिन हम सपा के सिपाही हैं तूफानों में भी घर से निकलकर लक्ष्य पाते हैं। आज हमने वही किया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी जांबाज़ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
प्रदर्शन में पूर्व प्रत्याशी फतेहपुर सीकरी विधानसभा/वरिष्ठ सपा नेता लालसिंह लोधी, वरिष्ठ नेता प्रवीण राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष संतोष चाहर, सुरेंद्र चौधरी, जीते ठाकुर, नन्द किशोर कश्यप, प्रदीप मुखिया, गौरव महौर, विकास परमार, रमजान उस्मानी, साबिर खान, पंकज कुमार, रिंकू राजपूत, केशव, कुलवंत सिंह, घनश्याम बघेल, विक्रम यादव, सत्यदेव यादव, सुलेमान पार्षद राशिद कुरेशी सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।