लोक तंत्र का गला घोंट रही है प्रदेश में भाजपा सरकार : प्रदीप चौधरी
प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों नारेवाजी करते हुए सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता- नरेश उपाध्याय
गोवर्धन : प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता की आवाज बुलंद करने सोमवार को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सचिव प्रदीप चौधरी सैकड़ो कार्यकर्ताओ तथा विधान सभा क्षेत्र के किसानों के साथ खंड विकास कार्यालय के गेट पर एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय की ओर ज्ञापन देने निकले लेकिन पुलिस ने दबाव के चलते सपा कार्यकर्ताओं को तहसील जाने से पूर्व रोक दिया। प्रदीप चौधरी ने खण्ड विकास कार्यालय पर ही एसडीएम राहुल यादव को ज्ञापन दे दिया। इस दौरान आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं तथा किसानों ने योगी सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाते हुए नारेवाजी करते हुए सरकार की रीतिनीतियों पर विरोध जताया।
प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्रदेश पुलिस सरकार के इशारे पर निर्दोष लोगों पर अत्याचार तथा ब्राह्मणों की हत्या करा रही है। नोजवानों को नौकरी नही हैं। बेरोजगारी से त्रस्त नोजवान आत्महत्या को मजबूर हैं। सरकारी महकमें में भ्रष्टाचार की भीषवेल पनप रही है। कोरोना माहमारी में सरकार को जहां राहत देने चाहिए थी लेकिन सरकारी तंत्र घोटाले में लगा है। सरकार तानाशाही पर उतर आई है, कोई आवाज नही उठा सकता सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने पर पुलिस फर्जी मुकदमें दर्ज कर रही है। वह दिन दूर नही योगी जी जब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार होगी यही पुलिस होगी यही अधिकारी होंगे आप सदन में आशुओ से रो रहे होंगे। यह बात प्रदीप चौधरी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान संबोधन में कहीं।
जिला सचिव कृष्ण मुरारी ने बताया कि भाजपा सरकार किसान की पराली जलाने पर कार्यवाही कर रही है उद्योगपतियों के कारखाने से फेल रहे प्रदूषण पर भी उन्हें मुआवजा दे रही है। भाजपा सरकार में किसान त्रस्त है। इस मौके पर कृष्ण मुरारी मैथिल राधाकुण्ड सागर गौरव गोस्वामी कमल राजेश पॉप सिंह गोविंद पेंटर दारा सिंह राम जाट बबलू मैथिल नानक ठेकेदार गिरधारी सैदा होरी लाल मनोज शर्मा गौरव मैथिल राधाकुण्ड बलराम ठाकुर राजेश ठाकुर विशाल जीतू नन्द राम सैनी निरंजन सैनी, मुरारी लाल शर्मा, बृजपाल यादव ब्रजकिशोर केहरी अभिषेक चौधरी, सचिन, शिवम यादव ,सुनील सैनी भुवनेश सोनी सुनील शर्मा गोवर्धन बॉबी शर्मा गोवर्धन राकेश चौधरी, आंसू प्रधान, मान सिंह वकील, प्रकाश चौधरी, जमील खान, विनोद तिवारी, पुरुषोत्तम मयूर ठाकुर गोवर्धन राजेश कुमार गोवर्धन लक्ष्मण सिंह गोवर्धन बॉबी शर्मा गोवर्धन पंकज शर्मा गोवर्धन राहुल राणा गोवर्धन बच्चू सिंह कोतरा नरेंद्र दिनकर, रामदास, रामबाबू जतीपुरा मुकेश, शेखर, शोभा, राजू अंजान, राजेंद्र सिंह संजू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।