फार्म हाउस में हुआ विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग

आगरा : रामबाग के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग पीली पोखर पोइया स्थित एमएस फार्म हाउस में किया गया। वर्ग का शुभारम्भ प्रान्त संगठन मंत्री सुनील कुमार, विभाग अध्यक्ष मदन वर्मा व प्रान्त धर्म प्रसार प्रमुख मान सिंह द्वारा प्रभु श्रीराम की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। संयोजक जिला धर्म प्रसार प्रमुख राहुल गौतम वर्ग जो चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को संघठन के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त रहा। प्रथम सत्र में प्रान्त संगठन मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि आजादी के बाद संगठन की आवश्यकता क्यों हुई। संगठन की स्थापना के बारे में बताया, किस तरह संगठन के हिन्दू हितों की मान विधुओं की रक्षा,पर प्रकाश डाला।
दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं को प्रान्त सत्संग प्रमुख अभय प्रताप का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अभय प्रताप ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं का निर्माण किस तरह करना चाहिए,संगठन के कार्यकर्ताओं को समाज में संगठन की पहचान समाज से लोगों को हितचिंतक, बनाकर संगठन की समाज में भागीदारी पर प्रकाश डाला। तथा कार्यकर्ताओं को बताया कि पूर्व में भारत की सीमा कहाँ तक थी, जो वर्तमान में हिंदुओं को प्रान्त,भाषा में बांटने की योजनाएं लगातार मशीनरियों द्वारा लगा तथा भोजन के पश्चात कार्यकर्ताओं को तीसरे सत्र में जिला प्रचारक विवेक पार्थ ने बताया कि प्रवास पर प्रकाश डाला,व हिंदुओं के कार्यों को किस तरह कमजोर करके धर्मांतरण व लव जिहाद की बहुत बड़ी योजना लगातार जारी हैं। अंतिम व चौथे चरण में कार्यकर्ताओं को प्रान्त संयोजक बजरंगदल राकेश त्यागी के कार्यकर्ताओं को परिचय व संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्तमान में कार्यों पर विश्लेषण किया।
जानकारी ली व संगठन में समाज के लोगों व आगामी विषय पर जानकारी दी। वर्ग का संचालन जिला मंत्री सुभाष सारस्वत ने किया। इस दौरान विभाग मंत्री शीलेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा, हरवीर सिंह, जिला संयोजक बजरंगदल अनुज ठाकुर, सह संयोजक अनिल शर्मा, विद्यार्थी प्रमुख सचिन ठाकुर, मिलन केंद्र प्रमुख हिन्दू नमित, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।