पूजी पतियों की सरकार है भाजपा-कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव
प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का तहसील मुख्यालयों पर हल्ला बोल

मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता -विक्रम पांडेय
कासगंजः प्रदेश की भाजपा सरकार की आमजन विरोधी नीतियो के खिलाफ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आहवान पर कासगंज की तीनो तहसीलों पर सपाइयों ने हल्ला बोल धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सपा नेताओ ने प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को दस सूत्रीय ज्ञापन भेजकर सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाई।इस दौरान सपाइयों ने भाजपा सरकार पर जमकर तीखा प्रहार किया।सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी की देखरेख में विशाल जुलूस निकाल कर सदर तहसील में पहुंचे। जहां सपा नेताओ ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान सपाइयो ने सदर एसडीएम ललित कुमार के माध्यम से राज्यपाल को दस सूत्रीय ज्ञापन भेजकर सरकार के बर्खास्तगी की मांग की।सपाइयों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शन के उपंरात सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि भाजपा सरकार पूजी पतियों की सरकार है।इस सरकार में गरीब असहाय, नौजवान, किसान भूखमरी के कंगार पर हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाए, बच्चिया सुरक्षित नहीं है।खुलेआम लूट हत्याए हो रही है।सरकार चलने भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल है।समाजवादी कार्यकर्ताओ का उत्पीडन किया जा रहा है। ऐसी सरकार के खिलाफ आज प्रदेश की समस्त तहसीलों पर धरना देकर सरकार के बर्खास्तगी की मांग की है।
इस मौके पर हसरत उल्ला शेरवानी पूर्व विधायक, रघुनाथ सिंह यादव, सत्येन्द्र आर्य, डॉॅ. मनोज कुमार, कमल सिंह मौर्य, देवेन्द्र सिंह लोधी ओमशिव मिश्रा, हरिओम शर्मा, मास्टर यादव, विजय जैन, देवेन्द्र घिनौना, अजय बहेड़िया, सौरभ यादव, रावेन्द्र सिंह चौहान, किशन गौड पण्डाजी, मनोज यादव, संजय यादव, अशोक यादव, सुखवीर यादव, विलाल खान, प्रतीक श्शर्मा, प्रतीत वर्मा, मोहित चौबे, जरयाव खान, निरंजन सिंह, डॉॅ.वीके राजपूत, विपिन यादव के अलावा तहसील सहावर में वीरेन्द्र सिंह सोलंकी पूर्व विधायक, नेत्रपाल सिंह राघव पूर्व विधायक, विजेन्द्र सिंह गौर ब्लॉक प्रमुख सहावर, तहसील पटियाली में उर्वेश उर्फ पप्पू यादव, हिमांशू शाक्य, लक्ष्मन सिंह यादव, रामनरेश यादव, तारिक अहमद, रोहित शाक्य, ओमनारायन कश्यप, बादल प्रजापति, वाहिद अली, वसीम खान के नेतृत्व में सौपा गया।