जनपद की तहसीलों पर धरना देकर ज्ञापन सौंपेंगे सपा कार्यकर्ता
कोरोना महामारी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर समाजवादी पार्टी हुई उग्र

मथुरा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय नरसी विहार कॉलोनी में जिलाध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 21 सितंबर को ज्ञापन दिए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। जादौन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सभी तहसीलों पर 21 सितंबर को कोरोना संकटकाल में स्वास्थ्य सेवाओं में अनिमितता ,भ्रष्टाचार की शिकायतों और सरकारी उत्पीड़न में वृद्धि ,बेहाल किसान बेरोजगारी आदि समस्याओं के संबंध में राज्यपाल संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। इसके संबंध में रूपरेखा तैयार करने हेतु बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष पाल ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर बृजेश सिंह, प्रहलाद यादव ,राम बाबू पंडा, जिला उपाध्यक्ष पूरन सिंह गोधर, जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम धनगर जिला उपाध्यक्ष ,रणवीर धनगर जिला उपाध्यक्ष, मान सिंह प्रधान , गौरव किशनपुरिया, जिला अध्यक्ष सपा अधिवक्ता सभा , अरविंद सिंह मांट विधानसभा अध्यक्ष ,ओमप्रकाश पंडित इत्यादि सैकड़ों समाजवादी लोग मौजूद रहे।