मथुरा
भीम चौधरी बने छाता विधान सभा अध्यक्ष

मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता-तोरन सिंह
नंदगांव : बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष रामरस पाल पौनियाँ ने जनपद की 5 विधान सभाओंद में विधान सभा अध्यक्षों की घोषणा कर लिस्ट जारी की। इस दौरान नन्दगांव निवासी भीम चौधरी को छाता विधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं कमल सिंह धोबी को बलदेव, सज्जन सिंह को गोवर्धन, जुल्फकार कुरेशी को मथुरा वृंदावन तथा सतेंद्र प्रधान को मांट का विधानसभा अध्यक्ष घोषित किया है। मोहनश्याम फोरमैन, चरणसिंह, तेजराम, राजेन्द्र, राजू, सुंदर खुशीराम, राजेश, प्रेमसिंह, भीम दादा, प्रभु रावत, परषोती, विजेंदर, मुकेश फौजी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।