अलका उपमन्यु पोक्सो कोर्ट की विशेष डीजीसी नियुक्त
अधिवक्ताओं में हर्ष, समाज के हर वर्ग ने दी बधाई

मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता-पवन शर्मा
मथुरा : राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं मथुरा बार की पूर्व कोषाध्यक्ष और ऑडिटर रह चुकी श्रीमती अलका उपमन्यु को उत्तर प्रदेश शासन की संस्तुति पर महामहिम महोदया मथुरा जिला न्यायालय में पोक्सो कोर्ट की विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है अधिवक्ता श्रीमती अलका उपमन्यु ने जिला न्यायालय के विशेष पोक्सो कोर्ट जाकर आज पदभार ग्रहण किया श्रीमती अलका उपमन्यु के विशेष लोक अभियोजक पोक्सो कोर्ट बनने पर अधिवक्ताओं ने एवं समाज के सभी वर्गों ने उन्हें बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया है श्रीमती अलका उपमन्यु मथुरा बार एसोसिएशन की पूर्व में कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुई थी उसके बाद उन्होंने बार के ऑडिटर पद पर भी शानदार जीत हासिल की थी वर्तमान में श्रीमती अलका उपमन्यु राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष है श्रीमती अलका उपमन्यु राष्ट्रीय यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट की धर्मपत्नी है श्रीमती अलका उपमन्यु के जिला न्यायालय के विशेष पोक्सो कोर्ट मेें विशेष लोक अभियोजक नियुक्त होने पर साथी अधिवक्ता बंधुओं ने एवं धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है /