बोरवेल की ढाय गिरने से दो मजदूर बोरवेल में दबे
सोरों पुलिस के रेस्कयू अभियान ,कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता -विक्रम पांडेय
कासगंज/सोरो : जनपद की सोरों कोतवाली इलाके में वोरवेल की ढाय गिरने से दो मजदूर दब गये।रेस्क्यू अभियान के बाद दोनो मजदूरों को बाहर निकाला गया। जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई,जबकि दूसरे को गंभीर हालत में कासगंज जिला अस्पताल में लाया गया है। जहां उपचार चल रहा है। हादसा सोरों कोतवाली क्षेत्र के रेतो की गढिया का है।जहाँ दो किसान अपने वोरवेल की सफाई कर रहे थे। इसी बीच मिटटी की ढाय अचानक भरभरा कर गिर पडी। जिससे दोनो मजदूर मिटटी के मलबे में दब गये। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और ग्रामीणों ने आधा घंटे का रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनो को बाहर निकाला।तब तक आँक्सीजन न मिलने से 42 वर्षीय मजदूर हरीसिंह निवासी योगमार्ग सोरों को आँक्सीजन न मिलने से मौत हो गई। जबकि जयपाल निवासी पाठकपुर को कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे की घटना के बाद हरी सिंह के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।वहीं पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वह% 0ं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मजदूर के साथ घटित हुई घटना पर दुखद व्यक्त करते हुए कहा कि जोभी शासन प्रशासन द्वारा जो भी मदद मिलती है उसे हरसंभव पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।