ओबीसी मोर्चा भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अवतरण दिवस

मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता-तोरन सिंह
मथुरा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 70 वें अवतरण दिवस के सुअवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत कुमार राजपूत के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा मथुरा द्वारा आज 15 सितम्बर 2020 को पिछड़े व आर्थिक रूप से गरीब व असहाय लोगों के व्यक्तियों की आँखों का निःशुल्क चेकअप व चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन सुनरख, वृन्दावन में किया गया। जिसमें नेत्रों का परीक्षण डॉ श्री अशोक चौधरी जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री पशुधन व मत्स्य माननीय श्री चौधरी लक्ष्मीनारायण जी ने पीएम नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में भारत के आत्मनिर्भर अभियान, भारत के विश्वगुरु बनने एवं समस्त संसार में मजबूत हो रही भारत की धाक के बारे में विस्तार से बताया।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने मोदीजी के दीर्घायु व निरोगी होने की कामना करते हुऐ मोदीजी के नेतृत्व की प्रशंसा की ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत ने केन्द्र सरकार व र% Eज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुये भाजपा सरकारों को पिछड़ों व गरीब की सरकार बताया एवं नरेन्द्र मोदी को युगपुरुष बताया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनोद चौधरी ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष नरदेव चौधरी जिला उपाध्यक्ष राहुल गौतम, कार्यक्रम सह संयोजक अजय परखम जिला मीडिया प्रभारी ,ओमप्रकाश चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री तरुण कुमार सैनी, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा महेश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, ऊदल प्रजापति, कमल निषाद, राकेश पचहरा, धर्म देव निषाद, सतेन्द्र चौधरी, विपिन सविता,अर्जुन सिंह, मुकेश बघेल, अभिषेक लोधी, कृष्णा, आशीष ठाकुर, लक्ष्मीनारायण निषाद आदि ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।