मथुरा
खेत पर चारा लेने जा रही महिला से छेडछाड

मिशन इंडिया न्यूज संवाददाता-करन कुमार
कोसीकलां: खेत पर चारा लेने जा रही एक महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया। पीडिता ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव की रहने वाली एक महिला शुक्रवार को खेत पर चारा लेने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में उसे अकेला देख गांव के ही एक युवक ने उसे बुरी नियत से दबोचने का प्रयास किया। आरोपी युवक ने महिला के साथ छेड़खानी शुरु कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर भाग निकला। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को यह बात बताई। सोमवार को महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना कोसीकलां पहुंच कर उसके खिलाफ तहरीर दी बताई है।