संकल्प : हरा-भरा व प्रदूषण से मुक्त हो अपना शहर-पंकज त्रिपाठी
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का सर्वजन हितार्थ पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

आगरा-राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिले का सर्वजन हितार्थ पौधारोपण कार्यक्रम क़िदवई पार्क राजामंडी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के महानगर उपाध्यक्ष पं0 शोभित जेटली शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा 11 पौधे लगाकर उनकी देख-रेख की जिम्मेदारी आयोजक को दी गयी कि वह बड़े होने तक उनकी देखभाल करेंगे। इस कार्यकम में प्रदेश प्रवक्ता डॉ पंकज त्रिपाठी द्वारा भगवान परशुरामजी का चित्र प्रतीक आयोजक को भेंट किया गया। साथ ही संगठन का यह (सर्वजन हितार्थ) पौधरोपण कार्यक़म आगे भी जारी रहेगा जो प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा।.
आज के कार्यक़म के मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 पंकज त्रिपाठी ने कहा की यदि हम प्राकृतिक संरक्षण के प्रति जागरूक नही हुये तो आने वाली पीढ़ियों के लिए यह बहुत ही विकट स्थिति उत्पन्न होगी। प्रदेश सह प्रभारी अरुण मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ आगामी दिनों में अपने इस कार्यक् E0म को शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित करेगी। जो संगठन के पदाधिकारियों के यहां पर बारी-बारी से आयोजित होगा सभी सदस्यों को इस कार्यक़म बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। जिससे कि शहर के विभिन्न क्षेत्रो को हरा-भरा एवं प्रदूषण से मुक्त किया जा सके। मंडल प्रभारी विधि प्रकोष्ठ आगरा/अलीगढ़ एडवोकेट अनूप शर्मा ने कहा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की इस सराहनीय पहल के लिए सभी साथियों को स्वयं की जिम्मेदारी लेते हुए कार्यक़म के आयोजक बनने के लिए स्वयं से आगे आना चाहिए यह कार्यकम सवर्जन हितार्थ कार्यक़म है।
कार्यकम में मुख्य रूप से पंडित विवेक शर्मा राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ साथ ही कार्यक्रम में डॉ पंकज त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता, पं0 अरुण मिश्रा, प्रदेश सह प्रभारी, एड0 अनूप शर्मा, मंडल प्रभारी आगरा/अलीगढ़ मण्डल, पं0 अतुल शर्मा कोषाध्यक्ष, एड0 प्रदीप कुमार शर्मा जिलामंत्री, पं0 प्रवीण दीक्षित महानगर अध्यक्ष, मनोज शर्मा महानगर प्रभारी, शोभित जेटली महानगर उपाध्यक्ष, दीपक मुदगल, सुमित शर्मा, पूरन शर्मा, सोनू शर्मा, शिवम त्यागी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।