मथुरा
शिक्षा से ही प्रजापति समाज आगे बढ़ेगा-जितेंद्र प्रजापति

मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता-तोरन सिंह
मथुरा : राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की बैठक जन्मभूमि निकट प्रजापति धर्मशाला में आगरा मंडल प्रभारी जितेंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में हुई,जिसमें राष्ट्रीय सचिव श्री दास प्रजापति मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के आगरा मंडल प्रभारी जितेंद्र प्रजापति ने कहा युवाओं को अपने प्रजापति समाज के लिए सार्थक परिवर्तन लाने के लिए अपने दिमाग ताकत कौशल को लागू करना ही पड़ेगा।
श्री दास प्रजापति एवं मुरारीलाल गोला ने कहा शिक्षित रहोगे तभी संगठित रहोगे। बैठक में प्रमुख रूप से विभिन्न जगह से आए हुए कृष्ण मुरारी गोला, पंकज गोला, करतार सिंह गोला, रविंद्र गोला, अभिषेक गोला, ठाकुर गोला, शिवम प्रजापति, चेतन प्रसाद गोला संयुक्त रुप से प्रजापति समाज उपस्थित रहे।