भारतीय किसान यूनियन ने बलदेव नगर की बलदेव अग्रवाल को सौंपी कमान

मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता-तोरन सिंह
मथुरा : रविवार को बलदेव स्थित एक गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक आयोजित हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजकुमार तौमर ने बताया कि आज इस बैठक में सर्व सहमति से कई नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है जिसमें मुख्य रुप से बलदेव नगर के नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल मनोनित किए गए हैं वहीं उन्होंने कहा कि जिला स्तर एवं तहसील स्तर व ब्लॉक स्तर पर भी और अन्य नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है वही बलदेव नगर के नवनियुक्त और नगर अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसको वह बखूबी निभाएंगे वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एवं किसानों की हर समस्या एवं आवाज को मथुरा उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा जिससे किसानों हर संभव मदद की जाएगी इस बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर ,तहसील अध्यक्ष डॉ संदीप कुमार, तहसील महासचिव गोपाल पांडेय, विक्की मध%8 र ,धर्मेंद्र तोमर, खुशी पहलवान, ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह सिकरवार, जिला महामंत्री व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।