भाजपा व बजरंग दल से नाराज कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन
रजत फौजदार व नवीन शर्मा के नेतृत्व में दिलायी कार्यकर्ताओं को शपथ

आगरा-जिले में समाजवादी पार्टी का विस्तार करने के हर पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक भरकस प्रयास करता नजर आ रहा हैं। इसी क्रम में सपा नेता रजत फौजदार व नवीन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा व बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया हैं। इस दौरान सपा नेता रजत फौजदार ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में हमने व नवीन शर्मा जी के नेतृत्व में पार्टी सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसमें भाजपा व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को छावनी विधान सभा की पूर्व प्रत्याशी ममता टपलू ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई हैं। इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने बाले कार्यकर्ताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में बड़े नेताओं की सुनी जाती हैं कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नही इसलिये हम सभी लोगों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा हैं जहां हमें पूर्णरूप से सम्मान मिल रहा हैं। छावनी विधान सभा की पूर्व प्रत्याशी ममता टपलू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व अन्य राजनैतिक पार्टि%E ों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में सम्मलित हो रहें। हम व पार्टी के सभी पदाधिकारी नये कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं। साथ युवा कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटकर 2022 में प्रदेश में अखलेश सरकार लाने का कार्य करेगें जिसकी सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शपथ ली। इस मौके पर सपा नेता रजत फौजदार, नवीन शर्मा, चौधरी स्वंयवर सिंह, अनस, गौरव, प्रिंस, शिवम, अंकित सहित कई नवागत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।