
मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता-पवन शर्मा
मथुरा : गोवर्धन क्षेत्र के गांव मुड़ सेरस में विगत कई वर्षों से मुदसेरस डीग मार्ग पर नहर के ऊपर बना पुल क्षतिग्रस्त वह पड़ा है जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश था रविवार को अपनी मांगो को लेकर स्थानीय ग्रामीण करणी सेना के जिलाप्रभारी एनपी सिंह राणा के नेतृत्व में अनशन पर बैठ गए। जानू के प्रधान प्रतिनिधि मोहन श्याम कौशिक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के संज्ञान में ग्रामीणों की मांग को रखा जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा, भाजपा राधाकुंड मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय तथा जानू प्रधान प्रतिनिधि मोहन श्याम कौशिक ग्रामीणों से जाकर मिले और उनकी मांगों पर सहमति जताते हुए जल्द पुल के निर्माण का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण तत्काल पुल निर्माण की मांग पर अड़े रहे जिसके बाद जानू प्रधान प्रतिनिधि मोहन श्याम कौशिक ने तत्काल पुल के दोनों तरफ बाउंड्री बनाने का कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रधान निधि से ईट पत्थर बजरी इत्यादि मं% 0वा कर कार्य प्रारंभ करवाया जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि मोहन श्याम कौशिक तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का दुपट्टा व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया और धन्यवाद किया इस अवसर पर मनोज ठाकुर जी जिलाध्यक्ष मथुरा करणी सेना भारत कुँवर एन पी सिंह (राणा जी) जिला प्रभारी करणी सेना भारत ठा चन्दन सिंह राघब जी जिला संरक्षक करणी सेना भारत ठा तेज सिंह जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोवर्धन विधानसभा ठा सोनू सिंह महामंत्री गोवर्धन विधानसभा ठा हरेन्द्र सिंह जी,शुरेन्द्र सिंह जी, आदि करणी सेना भारत सोनू सिंह ठाकुर छत्रपाल सिंह आर्यन ठाकुर युवा विकास मंच के कार्यकर्ता तथा मुड़सेरस गांव की समस्त सरदारी एवं युवा मौजूद रहे।