सोती रही पुलिस, चोरों ने दिया सात लाख की चोरी को अंजाम

आगरा-थाना शाहगंज की केदारनगर चौकी के पास बनी कॉलोनी निवासी बलवीर त्यागी का भ्रम जब टूटा कि उनके घर में बीती रात को चोर हाथ साफ कर गये। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार केदारनगर निवासी बलवीर त्यागी का घर चौकी के ठीक पीछे हैं। इसके बावजूद भी चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल हो गये। पीढ़ित ने बताया कि घर में रखे पांच लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये के जेवरात समेटकर चोर ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने के बाद हुई। पीढ़ित बलवीर त्यागी के अनुसार तीन कमरों के मकान में बीती रात को एक कमरे में बलवीर और दूसरे में तीनों बच्चे सो रहे थे। आधी रात को बच्चों के कमरे का पंखा बंद होने पर वह पिता के कमरे में आ गए। सुबह छह बजे परिवार के लोग जागे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने शोर मचाया। पड़ोसी आए। उन्होंने दरवाजा खेला। एक कमरे में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी। चौकी के पास हुई चोरी की घटना से क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा था। जानकारी पर क्षेत्राधिकारी लोहामंडी रितेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द चोरी का खुलासा किय A4 जाएगा। लोग एक ही बात बोल रहे हैं कि जब चौकी के आस-पास के घर सुरक्षित नहीं है तो दूसरे घरों का क्या होगा। रात को आखिर पुलिस करती क्या है। पुलिस रात में गश्त कर रही होती तो चोरों की इतनी हिम्मत ही नहीं पड़ती।