आगरा
सितंबर माह में कोरोना ने पसारे पैर, हर दिन मिल रहे इजाफे के साथ मरीज

आगरा- ताजनगरी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 94 नए मरीज मिले। इससे कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3836 पर पहुंच गया है। इनमें 112 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार तक 145013 लोगों के सैपल टेस्ट हो चुके हैं। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि 763 मरीजों का उपचार चल रहा है, शहर में लगभग 565 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज शुक्रवार को 72 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2961 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 763 हो गयी है। अब तक 1,45,013 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 77.19 है।