‘मजदूरो की बात मीडिया के साथ‘ हुई निर्माण मजदूर कल्याण मंच की वार्ता

आगरा-जिले में निर्माण लेबर कार्ड रेन्यू न होने के कारण यूथ हॉस्टल संजय पैलेस में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान निर्माण मजदूर कल्याण मंच के पदाधिकारियों क्रमांक देवी सिंह, देव चरण सिंह, प्रेम शंकर तिवारी और वीरपाल की हार्दिक ने निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। पदाधिकारियों का कहना था कि अब जब अनलॉक की प्रक्रिया जारी है तब उन्हें अपना परिवार पालने के लिए मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। आज उनके लिए रोजी रोटी का संकट उनके सिर पर मंडरा रहा है। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कल्याण बोर्ड के माध्यम से 2000 रुपए की आर्थिक सहायता श्रमिकों को देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री मान ली और लाखों निर्माण श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने तो भगवान भरोसे छोड़ दिया उत्तर प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कल्याण बोर्ड निर्माण मजदूर कल्याण मंच सदर आगरा के प्रमुख देवी सिंह ने बताया कि जो हमारे साथी निर्माण मजदूर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में पंजीकरण हेतु जाते हैं वहां कार्यरत कर्मचारी गण क्रमश मंजीत शेखर मनीष भाई संजय आदि हमेशा यही बहा% 0ा बनाते हैं कि नेटवर्क नहीं है या फिर सर्वर डाउन है। निर्माण मजदूर कल्याण मंजू ने कहा कि हम सभी निर्माण श्रमिक राज्य सरकार जिलाधिकारी आगरा से यह मांग करते हैं कि श्रम विभाग से व्याप्त धांधली गोपनीय जांच करवाई जाए और भ्रष्टाचार से लिप्त कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। बेरोजगार निर्माण मजदूरों को रोजगार देने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मनरेगा की तरह स्तर पर श्रमिक को अपने परिवार का भरण पोषण करने हेतु रोजगार की गारंटी उपलब्ध कराई जाए और उनकी सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अनुसूचित जाति स्थापित की जाए।