कोसीकलां में पहले दिन दिखा साप्ताहिक बंदी का असर

मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता- तोरन सिंह
मथुरा/कोसीकलां– जिलाधिकारी के साप्ताहिक बंदी के आदेश आने के बाद पहले दिन शहर के बाजार बंद नजर आये। हालांकि बंदी का असर कच्ची मंडी, बठैनगेट, तालाब शाही पर नहीं दिखाई दिया। कई जगह व्यापारियों ने भी अपने आप दुकानें बंद की और कई जगह व्यापारी नेताओं ने दुकानें बंद कराई। कोरोना महामारी के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में एक दिन साप्ताहिक बंदी नहीं हो पा रही थी। प्रशासन ने साप्ताहिक बंदी को सख्ती से पालन कराने के आदेश पुलिस को दिए थे। लाॅकडाउन के चलते शहर में अब तक साप्ताहिक बंदी प्रभावी नहीं हो सका था, जबकि प्रशासन द्वारा कई वर्ष पूर्व ही शुक्रवार को शहर में साप्ताहिक बंदी के क्रम में दुकान बंद करने का फरमान जारी किया गया था। श्रम विभाग भी इसे प्रभावी नहीं बना सका था, लाॅकडाउन खत्म होते ही पहले शुक्रवार से शहर के व्यापारी भी बदलने लगे। वह भी साप्ताहिक बंदी को प्रभावी बनाने में जुट गए। इसके लिए आगे आए शहर के व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल कुछ व्यापारियों को साथ लेकर बंदी को प्रभावी बनाने का आह्वान किया। शुक्रवार को इसका % 4सर भी खूब दिखा। शहर के मुख्य बाजारों सहित पुरानी जीटी रोड तक में स्थित अधिकतर दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहें। उधर बंदी के चलते नगर में खरीदारी आदि के लिए पहुंचे लोगों को जहां निराश होकर वापस लौटना पड़ा।