सदस्यता अभियान में रामगोपाल बघेल के नेतृत्व बढ़ रहा सपा का कुनवा
सैंकड़ों भाजपाई कार्यकर्ताओं ने किया समाजवादी पार्टी में पदभार ग्रहण

आगरा-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन व जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल के नेतृत्व में जिले में कार्यकर्ताओं का गठन कर पार्टी में शामिल किया जा रहा हैं। इसी को लेकर फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ता भर्ती अभियान चलाया गया जिसमें भाजपा से नाराज कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी में सदस्यता स्वीकार की हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में उत्तर प्रदेश की जिला इकाइयों पर पार्टी के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला कार्यालय पर भाजपा के कार्यकताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की भी शपथ ली है। साथ ही बताया कि आगरा जनपद में हमारे द्वारा पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले के हर क्षेत्र में जाकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रह%A है। जिससे पार्टी मजबूती प्रदान कर उसका विस्तार किया जा सके। शपथ लेने बालों में अनुज पाठक के नेतृत्व में आशीष दिवाकर, शैलेंद्र चौहान, ऋषभ गुप्ता, नितिन चौहान, अनुज कुमार, विजय राजपूत, आशु दिवाकर, अजीत लोधी, कौशल कुशवाह, दीपक झा सहित सैंकडों कार्यकर्ताओं ने पदभार ग्रहण किया हैं। समारोह में जिला महासचिव शिवराम यादव, राजकुमार राठौर, जिला उपाध्यक्ष राम नरेश यादव, पूर्व पार्षद नीतू यादव, बलविंदर सिंह जाटव, रविंद्र यादव, रामवीर सिंह चाहर, आदि नेताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।