वाल्मीकि समाज के धरने को मिला प्रसपाइयों का समर्थन

मिशन इंडिया न्यूज़ क्राइम संवाददाता – जितेंद्र सिंह
आगरा-नगर निगम परिसर में वाल्मीकि समाज द्वारा दिये जा रहे धरने में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने अपना समर्थन दिया एवं म्रतक उमेश के परिवार को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहियावाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ अपना समर्थन दिया। साथ ही बताया कि मृतक उमेश के बारे में अपर नगरायुक्त द्वारा अपशब्द कहे है वह काफी निंदनीय है और इस बात का वाल्मीकि समाज में काफी रोष है और वाल्मीकि समाज द्वारा किये जा रहे आंदोलन को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा पुरजोर समर्थन करती है औऱ प्रशासन से म्रतक के परिवार के लिये 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग करती हैं साथ ही साथ अपर नगरायुक्त म्रतक के परिवार से माफी मांगे। इस पूरे घटनाक्रम से पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को भी अवगत भी करा दिया गया है और उनके आदेश अनुसार पार्टी की तरफ से म्रतक के परिवार को पचास हजार की सहयोग राशि की घोषणा भी करी गयी। इस मौके पर प्रमुख रूप से महानगर प्रमुख महासचिव राजीव पोद्दार, महानगर अध्यक्ष लोहियावाहिनी यूनिस खान ,जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी अंजुमन चौधरी, महानगर अध्यक्ष युवजन सभा अमरजोत साहनी, मनीष शर्मा, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुनील यादव, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लक्की शिवहरे, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष विष्णु स्वरूप बघेल, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, अनुज जैन ,करनवीर, दीपक रेड्डी, केशव खत्तरी, इमरान कुरेशी, कृष्णा अग्रवाल, रजत यादव, राजेश दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।