सरकार व नेताओं द्वारा किया जा रहा गुंड़ों से गठजोड़-रामगोपाल बघेल
सपाइयों ने चलाया जन जागरूकता अभियान, गिनाई पार्टी की उपलब्धियां

मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता -लक्ष्मण सिंह
आगरा-समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जा जा कर जन जागरूक अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर सपा सरकार के विकास कार्यो से आम जनमानस को अबगत कराया साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में समाजवादी सरकार बनाने का युवाओं से आवाहन भी किया। इस दौरान पार्टी कें जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कराये गये विकास कार्यों से जनता को जागरूक किया जा रहा हैं। पार्टी की छवि बदनाम कर रहे विपक्षियों को करारा जबाब 2020 के चुनावों में दिया जायेगा देश का हर युवा व वरिष्ठ नागरिक समझ चुका हैं कि समाजवादी पार्टी ही विकास कार्य करा सकती हैं। इसी के साथ योगी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में चारों ओर जंगलराज चल हैं हर तरफ लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनायें देखने को मिल रही हैं लोग मर रहे हैं लेकिन सरकार व उनके नेता गुंडों से गठजोड़ करने में जुटे हुये हैं। जनता या विपक्ष द्वारा आवाज उठाने पर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। या झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा हैं। योगी सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता का शोषण किया जा रहा हैं। रही बात विकास की तो चारों ओर सपा सरकार में कराये गये कार्यो का शिलान्यास अपने नाम से कर जनता को गुमराह किया जा रहा हैं। इनका विकास कार्य महज कागजो तक ही सीमित हैं। इस जागरूकता अभियान में जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल, वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी तेजपाल यादव, रामनरेश यादव, नीतू यादव, सुमित यादव, संजय सहित कई कार्यकर्ता व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।