ताजनगरी में सितंबर माह के शुरूआत में कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार
मिले 87 नये मरीज, एक्टिव मरीज 598, मृतकों का आंकड़ा 109

मिशन इंडिया न्यूज़ संवाददाता -लक्ष्मण सिंह
आगरा-ताजनगरी में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार दोगुना हो गई है। सितंबर महीने के शुरुआत में ही संक्रमित मरीजों के आंकड़े में रोज रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हो रहा है। आज शनिवार को जिले 87 नए मरीज मिले थे। इससे पूर्व शुक्रवार को 88 मरीज मिले थे, यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 109 पर पहुंच गया है। 87 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3,291 हो गया है। इनमें 2,584 लोग ठीक हो चुके हैं। 598 मरीजों का उपचार चल रहा है। बीत सात दिनों में ही 519 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इससे पिछले सात दिन से ही तुलना करें तो संक्रमण की रफ्तार लगभग दोगुनी हो गई है। बीते सप्ताह 291 संक्रमित मिले थे। एक दिन में संक्रमित मिलने का रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है। गुरुवार को 75 मिले थे। शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ 88 मरीज मिले थे।